जेएनआई की खबर का असर जारी:गायों की सुरक्षा में तैनात किये गये आधा दर्जन होमगार्ड

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:बीते लम्बे समय से गौसदन कटरी धर्मपुर में गायों की दुर्दशा पर आपने प्रिय जेएनआई में समाचार प्रकाशित किये जा रहे है| जिसका व्यापक असर दिखने लगा है| जिला प्रशासन ने गायों की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिये आठ होमगार्डो की तैनाती की है|
जेएनआई से सबसे पहले बीते आठ नवम्बर को गौसदन पर देख लो योगी जी: गायों को नोच कर खा रहे जंगली कुत्ते शीर्षक पर समाचार प्रकाशित किया था| जिसमें गायों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पर सबाल उठने लगे थे| क्योंकि रात में गौसदन में तैनात कर्मी भय के कारण रात में गौसदन में नही रुकते थे| जिससे कुत्ते व जंगली जानवर उन्हें खा जाते थे या मार देते थे|
जिला प्रशासन ने इस ओर पहल की| बुधवार से गौसदन में आधा दर्जन होमगार्ड गायों और साड़ों की सुरक्षा में लगा दिए गये| 6 होमगार्ड दो-दो होकर तीन सिफ्टो में तैनात होंगे| जिससे अब गायों को जंगली जानवर और खूनी कुत्तों से राहत मिलेगी|
गौसदन के प्रबन्धक प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया की होमगार्ड की तैनाती की गयी है| अब सुरक्षा को लेकर राहत महसूस हो रही है|