जूना अखाड़े ने अस्त्रों-शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ निकाली पेशवाई यात्रा

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:साधु-संतों का काफिला शाही अंदाज में मंगलवार को निकला। झूमते-नाचते संतों का कारवां सड़कों पर उतरा तो मिनी कुम्भ (मेला रामनगरिया) की पावन धरती पर चहुंओर स्वागत-अभिवादन में हजारों हाथ खड़े हो गए। जूना अखाड़े की पेशवाई का नजारा ऐसा ही था। हर तरफ जयघोष के बीच लोग फूलमाला से लदे महंतों की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। पेशवाई मार्ग के दोनों ओर सैकड़ो लोग साधु संतों का फूल मालाओं से स्वागत भी कर रहे थे| इस दौरान संतों ने अपने अस्त्रों-शस्त्रों के साथ करतब भी किये|
मिनी कुम्भ मेला रामनगरिया में सोमबार को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महंत अंगद गिरी अध्यक्षता में महंत सत्यगिरी महाराज के तत्वाधान में आने वाले शाही स्नान की शोभायात्राओं के लिए पेशवाई यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में दर्जनों अखाड़ो के महंत व साधू सन्तो ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया है। यह जूना अखाड़े की पेशवाई अमैयापुर क्षेत्र से शुरू होकर मुख्य बाजार से चलकर प्रशासनिक मार्ग पर पहुंची| यंहा मेला के व्यवस्थापक सन्दीप दीक्षित व मेला प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी के द्वारा सभी नागा साधू, दण्डी साधू, ब्रह्मचारी संतों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।संतों ने अपने अस्त्रों-शस्त्रों के साथ करतब भी किये|
पेशवाई में हजारो भक्तगण साथ मे परिक्रमा करते नजर आ रहे थे। परिक्रमा मार्ग पर कल्पवासी जन पुष्पों की वर्षा कर रहे थे।जूना अखाड़े के महंत सचिव सत्यगिरी महाराज ने बताया कि सोमबार को पेशवाई इसलिए निकाली गई जिससे भक्तो को पता चल सके कि सभी अखाड़ो के सन्त मेलारामनगरिया में आ चुके है। हमारी पेशवाई यात्रा में सभी सम्प्रदायो के सन्तो ने भाग लिया है।