जुआरियों को टोंकने पर व्यापारी को चाकु से गोदा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जुआ खेल रहे कुछ लोगों को टोकना बाइक सबार व्यापारी को मंहगा पड़ गया| उन्होंने आक्रोशित होकर व्यापारी को पीटकर उसे चाकुओं से गोद दिया| जिससे बाद जख्मी व्यापारी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवरामपुर क्रासिंग निवासी 21 वर्षीय रोहित पुत्र महेश यादव की बुरा वाली गली में दालमोठ की दुकान है| रविवार की शाम वह बाइक से अपनी दुकान जा रहा था| उसी दौरान गाँव के ही कुछ लोग जुआ खेल रहे थे| रोहित ने बताया की जब उसे जुआ के लिए टोंका तो वह विवाद करने लगे| उन्होंने पहले मारपीट कर दी| उसके बाद एक आरोपी अपने घर से चाक़ू ले आया और दालमोठ व्यापारी को चाक़ू से गोद दिया|
गम्भीर रूप से जख्मी रोहित यादव को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक लोहिया अस्पताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की| वही मौके पर भी पुलिस ने जाँच की| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|