जीवा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद : नौगवां गांव के निकट गंगा जी के किनारे जीवा घाट पर मंदिरों के आसपास के आस-पास की गंदगी को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर साफ-सफाई की| जिसमे महिलाओ ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया|

जीवा घाट पर ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत सत्यनरायण सिंह द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर सफाई अभियान चलाया | घाट के दो विशाल शिव मंदिर, धर्मशाला को भी साफ किया गया| जिससे आने वाले श्रद्धालुओ को गंगा स्नान और मंदिर में पूजा अर्चना आदि करने में समस्या नही होगी| विकास खंड कर्मियों द्वारा ग्राम सोता बहादुरपुर स्थित कुष्ठ आश्रम में सफाई के बाद डीडीटी का छिड़काव भी कराया गया। सूरज, गोपाल कश्यप, विजय कश्यप, देवराज कश्यप, राजरानी, कैलाशो देवी, शांति देवी, गीता देवी, आरती, रीना बाथम व सुनीता देवी आदि रहे|