जीरागौर हत्याकांड और डकैती में सर्राफ सहित तीन गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

jira gaurफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र केव ग्राम जीरागौर में हुये माँ-बेटी के दोहरे हत्या कांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| जिसमे के सराफा व्यापारी भी शामिल है|

विदित है की बीते 1 मई की रात जीरागौर निवासी शमीम अपनी पत्नी मसवरी और 19 वर्षीय दिवांग पुत्री महरोज के साथ घर के आंगन में चारपाई पर रो रहे थे | घर की छत पर शमीम का पुत्र हसिब व 17 वर्षीय राज के साथ साथ उनके ही गाँव का 55 वर्षीय अख्तर सो रहे थे | अख्तर ने बताया की सुबह होने पर वह उठे और जीने से नीचे आये| उन्होंने शमीम को चारपाई से नीचे गिरा पाया| जब उन्होंने पास जाकर देखा तो शमीम गम्भीर हालत में सांसे गिन रहा था|जिस पर उन्होंने छत पर सो रहे शमीम के पुत्रो को आवाज दी| जब पुत्रो ने आकर देखा तो शमीम गम्भीर हालत में थे उसकी पत्नी मसवरी भी अंतिम साँसे ले रही थी और महरोज की मौत हो चुकी थी| आनन फानन में शमीम और उसकी पत्नी मसवरी को सीएचसी कमालगंज ले जाया गया| जंहा मसबरी को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि शमीम को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|

आईजी, डीआईजी, एसपी के लाख प्रयास के बाद आखिर थाना पुलिस ने अजील उर्फ़ लड्डू, जमील पुत्र फैज खां निवासी रामपुर तिर्वा कन्नौज, विनय सिंह पुत्र नरेद्र कुमार निवासी तिर्वा को गिरफ्तार कर लिया| विनय सिंह सराफा की दुकान किये है| उस पर आरोप है की वह चोरी के जेबरात खरीदता था| जीरा गौर मामले में जेबरात उसी ने खरीदे थे| फ़िलहाल पुलिस गुपचुप खुलासा किया है|