जिले में शिवपाल व अखिलेश समर्थकों के बीच रार!

FARRUKHABAD NEWS Politics- Sapaa प्रसपा

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के समर्थकों में जुबानी टकराव तेज हो गया है| एक दूसरे पर तीखी प्रतिक्रिया की जा रही है| जिससे दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच रार फ़ैल गयी है|
बीते दिन प्रसपा के जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी व प्रदेश सचिव और फर्रुखाबाद के प्रभारी सैय्यद आरिफ अली की मौजूदगी में बीते दिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला जलाया गया था| जिस पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी नें तीखी प्रतिक्रिया दी थी| उन्होंने कहा कि प्रसपा की जिले में कोई हैसियत नही है|
वही सोमबार को सपा के पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव नें प्रेस नोट जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी| उन्होंने कहा कि प्रसपा  नेताओं के द्वारा सपा सुप्रीमो का पुतला फूंकना उनकी ओझी मानसिकता का प्रतीक है| देश व प्रदेश में  सपा युवाओं, किसानों और गरीबों की लड़ाई
लड़ रही है| प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाओं बोल वाला है| यातायात नियमों के नाम पर बसूली की जा रही है|
वही प्रसपा के प्रदेश सचिव मनमोहन सिंह नें अपने आवास पर बैठक की| इसके साथ ही प्रसपा पूरे प्रदेश में 18 सितम्बर को धरना प्रदर्शन कर रही है| इसके साथ ही सपा पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के दिए गये वयान पर जबाबी हमला बोला| मोहन नें कहा कि सपा का पतन उसी दिन हो गया था जिस दिन सपा से शिवपाल सिंह और मुलायम सिंह यादव को निकाला था| समाजवादी पार्टी शून्य हो गयी है| 2०22  चुनाव में सपा का हाल खस्ता होगा| सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी नें कहा कि प्रसपा कि जिले में कोई हैसियत नही| तो वह बता दें की सपा की जिले में हैसियत क्या बची है|