जिले को सही दिशा में ले जाने की जरूरत:डॉ० कविता

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) लोक अधिकार मंच के कार्यालय का शुभारम्भ संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ० अरविंद गुप्ता की पत्नी डॉ० कबिता ने फीता काटकर किया| उन्होंने कहा कि जिले को एक नई दिशा देने की जरूरत है| इसके लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है|
कस्बे के जूनियर हाई स्कूल वाली गली में लोक अधिकार मंच के कार्यालय का गुरुवार को फीता काटकर किया| उन्होंने कहा की किसानों की आय को दो गुना करने के लिए किसानों के लिए समग्र विकास पुस्तक का संकलन किया गया है| जिसमे किसानों के खर्च कैसे कम किये जाये इसकी सभी बातों की विस्तार से जानकारी दी गयी है| उन्होंने कहा की युवाओं को प्राकृतिक खेती के गुर सीखने की जरूरत है| जिससे खेतों में खाद का प्रयोग कम हो सके| उन्होंने कहा की जिले को एक नई दिशा देनें की जरूरत है|