जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ सीएम से शिकायत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पति मनोज मिश्रा के खिलाफ अबैध कब्जे व जान से मारने की साजिश करने के मामले में सीएम व डीएम से शिकायत की गयी है| पुलिस मामले की अकिक्त तलाशने में जुट गयी है| यदि शिकायत सही पायी गयी तो मनोज की मुश्किलें बढ़ सकती है|

थाना शमसाबाद के ग्राम बेला सराय गजा निवासी अरविन्द मिश्रा पुत्र सत्यप्रकाश मिश्रा ने सीएम से की गयी शिकायत में कहा है कि प्रधान पति मनोज मिश्रा ग्राम सभा की भूमि पर अबैध कब्जा किये है| उनके गुर्गे अरबिंद के साथ ही साथ ग्राम सभा की भी जमीन पर कब्जा किये है|

शिकायत कर्ता ने हमारे साझेदार प्यारेलाल के गोली मार दी और उसकी रिपोर्ट भी नही लिखने दी| अरविद ने शिकायत में कहा है कि उनकी हत्या की साजिश रचने की तैयारी चल रही है| जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने बताया कि अरविन्द का दिमागी संतुलन ठीक नही है| वह दबंग किस्म का व्यक्ति है| उनके ऊपर लगाये गये आरोप निराधार है| जाँच में सब सामने होगा| मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव ने बताया कि शिकायत डाक के माध्यम से आया गयी है| जाँच कर क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी|