जिला जेल के बंदियों ने की भूख हड़ताल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: जिला जेल में बंदियों ने तलाशी के दौरान मारपीट होने से बंदी खफा हो गए| उन्होंने भूख हड़ताल कर दी | जिसके बाद जेल प्रशासन के पैरों तले जमीन खिसक गयी| उन्होंने बंदियों को जैसे-तैसे मनाया| चार घंटे के बाद लगभग 12 बजे बंदियों ने खाना खाया। बाद में बंदियों ने सुन्दर कांड का पाठ किया|
बीते शुक्रवार की शाम कुछ बंदियों की तलाशी ली जा रही थी| इस दौरान कई बंदीयों का बाहर से आया खाना भी जमा करा लिया गया| इस बात से बंदी खफा हो गये| उन्होंने बंदी रक्षको से कहा-सुनी कर दी| जिसके बाद बंदी रक्षको ने उसके साथ मारपीट की तो शनिवार सुबह नाश्ता खाने से ही मना कर दिया| बंदी हंगामा करने लगे| जिसके बाद जेल अधिकारी मौके पर पंहुचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया| लेकिन वह नही माने| भूख हड़ताल के बाद बंदियों ने जेल सुंदरकांड पाठ किया।
वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने बंदियों से वार्ता की| जिसके बाद बंदी नाश्ता खाया| अधीक्षक ने बताया कि तलाशी को लेकर कुछ बंदी आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने नाश्ता लेने से मना किया था बाद में मान गये| बंदी सुंदरकांड पाठ कर खुश हैं|