जिला उपाध्यक्ष की शिकायत पर उपमुख्यमंत्री ने दिये कार्यवाही के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:शमशाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से फतेहगढ़ निरीक्षण भवन में मुलाकात की| उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्राधिकारी कायमगंज के दबाव में उनकी माँ नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाबाद कृष्णा देवी पर मुकदमा दर्ज किया गया है| जो पूरी तरह से फर्जी है| जबकि विरोधी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं|
विजय गुप्ता ने डिप्टी सीएम को दिए गये पत्र में कहा है कि नगर पंचायत शमशाबाद में सरकारी भूमि पर श्रीनिवास,शैलेंद्र,रविंद्र व मनोज एक षड्यंत्र के तहत जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं| जिसके लिए उन्होंने मेरे विरुद्ध न्यायालय से निषेधाज्ञा आदेश पारित करा लिया| लेकिन शमशाबाद खारबंदी में वर्तमान फसली 1425 के खसरा में इस प्रकार का कोई गाटा संख्या नहीं है| लेकिन क्षेत्राधिकारी कायमगंज के इशारे पर शमशाबाद थानाध्यक्ष पर दबाव डालकर अवैध कब्जा कर हो रहा हैं| नगर पंचायत द्वारा बिना नक्शा पास किए नगर पालिका अधिनियम 1960 की धारा 185 के अंतर्गत नोटिस दिया गया परंतु करना बंद नही हुआ|
उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बताया कि बीते 17 नवंबर 2018 को नगर पंचायत कर्मचारी निर्माण कार्य बंद कराने के लिए थाना शमशाबाद पहुंचे वहां उपस्थित क्षेत्राधिकारी ने फ़ोर्स देने से मना कर दिया| थानाध्यक्ष पर दबाव बनाकर कार्य नहीं रुकने दिया| जिस पर कुछ ग्रामीणों ने जबरन कार्य रुकबा दिया| परंतु 2 दिसंबर को पुनः निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया| इसे रुकवाने के लिए नगर पंचायत के सभासद नितिन सिंह अपने साथी सभासदों के साथ थाना शमशाबाद में शिकायत की| लेकिन पुलिस जाकर निर्माण में सहयोग करने लगी| जब विवाद की सूचना मिली तो विजय गुप्ता ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया| उन्होंने बताया की भाजपा चेयरमैन नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा देवी के अस्वस्थ होने के कारण 1 माह से लखनऊ में इलाज करा रही है| लेकिन सीओ के निर्देश पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया| शिकायत सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री ने जिले के आला अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये|