जिलाबदर का सरकारी भूमि पर अबैध कब्जा,साहब निर्देश देकर लौटे!

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल)जिला बदर करने के बाद भी अभी तक आरोपी का ग्राम पंचायत की भूमि पर अबैध कब्जा है| जानकारी होने पर अधिकारियों ने मौके पर जाकर अबैध कब्जा हटाये जाने की चेतावनी दी| इसके बाद निर्देश देकर चले गये|
डीएम मोनिका रानी के आदेश पर एसडीएम अनिल कुमार,सीओ कायमगंज ने ग्राम ग्राम पंचायत बहवलपुर पहुंच कर लेखपाल द्वारा पैमाइश करायी| जंहा उन्हें पता चला की जिलाबदर चल रहे वेदराम पुत्र रामदीन के साथ ही साधुराम पुत्र रामदीन ,जयवीर पुत्र वेदराम पंकज पुत्र साधुराम धर्मवीर पुत्र वेदराम इन लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है।साधुराम ने रामलीला ग्राउंड पर पक्का मकान बनवाकर जिसमे भूसा तम्बाकू आदि का भंडारण कर कब्जा कर रखा है।
वेदराम ने ग्राम समाज की जमीन पर 45 बर्षों पूर्व से कब्जा कर रखा था जिस पर 10 बर्ष पूर्व अवैध मकान निर्माण करबाकर 6 दुकाने व चारदीवारी कर रखी है। सोता नाला की जगह पर 15 बीघा खेत पर भी कब्जा कर रखा है।अधिकारियों ने पैमाइश कराकर वेदराम के पुत्र राजीव को सख्त निर्देश दिए है कि अवैध कब्जे जल्दी से हटाए जाएं।
इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार ,सीओ अखिलेश राय ,थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी लेखपाल अरुण ,सुनील नरेश राजस्व निरीक्षक हरेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।