जिलाधिकारी ने रोंका ग्राम सचिव का वेतन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपने शीतकालीन भ्रमण के दौरान चौपाल में ग्रामीणों की समस्या को सुना और उन पर जल्द कार्यवाही के अफसरों को निर्देश दिये| वही पीएम आवास योजना के तहत भवनों की दूसरी क़िस्त ना मिलने पर सचिव का वेतन रोकने के निर्देश दिये|

डीएम तहसील कायमगंज के ग्राम बिल्सडी के सचिवालय में उन्होंने सीएम योगी के प्राथमिकता वाले विकास कार्यो की समीक्षा की| जंहा उन्हें भूमि सम्बन्धी मामले अधिक मिले| जिसमे उन्हें पट्टों पर कब्जे को लेकर भी शिकायत मिली| जिलाधिकारी ने कहा कि यदि सरकारी भूमि से अबैध कब्जे नही हटे तो लेखपाल व कानून गो को निलंबित किया जायेगा | उन्होंने आवासों के विषय में जानकारी ली| तो उन्हें सचिव अजय कुमार ने बताया कि कुल 11 आवास बनने है| कुछ निर्माणाधीन हैं कुछ बन चुके हैं| डीएम ने आवासों की द्वितीय क़िस्त में देरी होने से सचिव अजय कुमार का वेतन तब तक रोकने के निर्देश दिये जब तक आवासों की क़िस्त मिल नही जाती|

सहायक अभियंता आरपी झा ने बताया कि गाँव में कुल 31 हैण्डपम्प है| जिसमे से 30 हैंडपंप चालू है एक हैंडपंप रिबोर के लिए है| आम आदमी बीमा योजना बारे में डीएम ने जानकारी ली\ ग्रामीणों ने बताया कि बीमा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है| इस पर भी डीएम मोनिका रानी ने नाराजगी जाहिर की| ग्रामीणों ने कहा कि सुन्दर नगला में विधुतीकरण नही हुआ है| जिस पर उन्होंने बिजली अफसरों की क्लास लगा दी | स्वच्छ शौचालय के बारे में पता करने पर बताया गया 33 शौचालयों का निर्माण हो चुका है| अभी तक केवल मनरेगा का एक ही काम हुआ है| यह सुन डीएम खफा हो गयी| उन्होंने प्रधान की फटकार लगाते हुये कहा कि खाते में अभी तक 20 लाख रुपए हैं| मनरेगा से काम करवाने के निर्देश दिये| लेकिन प्रधान ने फसल खड़े होने की बात कही| प्रधान ममता चतुर्वेदी को मोनिका रानी ने हिदायत दी कि ग्राम समाज की जमीन पर से कब्जा नहीं हटता है तो कानूनगो लेखपाल को सस्पेंड होंगे|

वृद्ध महिलाओं से जन सेवा केंद्र पर आवेदन करके वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने को कहा| आंगनवाडी के बारे में जानकारी ली| इस दौरान एसडीएम ब्रज किशोर दुबे,तहसीलदार गजेंद्र सिंह .बीडीओ कमलेश कुमार,डीडीओ ओपी पाण्डेय,डीएसओ आमिर खान, डीपीओ भारत प्रसाद, डीपीआरओ अमित त्यागी,नायब तहसीलदार पवन गुप्ता,कानूनगो मुरारीलाल आदि लोग मौजूद रहे|