ज्यादातर ग्रामपंचायत सदस्य होगे निर्विरोध निर्वाचित

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics

VOTफर्रुखाबाद: जिले में वर्तमान में ग्राम पंचायत सदस्यों के 1383 स्थान रिक्त थे| जंहा मतदान होना था| लेकिन रविवार को हुए नामांकन में जादातर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होते नजर आ रहे है|

विकास खंड बढपुर में 79 पद रिक्त है जिसमे 86 नामांकन होने से चुनाव के आसार बने है| शमसाबाद में सभी पदों पर एक एक ही पर्चा भरा गया| कायमगंज में 87 ग्राम पंचायतो में पद रिक्त रह गये थे| जिसमे 360 पदों पर हुये नामांकन में 307 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है| कमालगंज के ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर 288 पदों के सापेक्ष 310 पर्चे दाखिल किये गये|
मोहम्मदाबाद के बीडीसी के रिक्त पद पर संतोष कुमार दुबे ने अपना पर्चा दाखिल किया उनका निर्विरोध होना तय मन जा रहा है| विकास खंड के 33 रिक्त पदों के लिये 119 नामांकन दाखिल किये गये| नवाबगंज व्लाक में 253 पदों पर 264 नामांकन दाखिल किये गये|इसमे 242 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है|