जागरूकता बढने से कोर्ट में बढ़ रहे वाद: महाधिवक्ता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद: जनपद आये महाधिवक्ता ने कहा कि वर्तमान में न्यायालयों में अधिक वाद दायर होने का मतलब है कि जनता में जागरूकता बढ़ रही है |इस लिये कोर्ट में मुकदमो की संख्या भी बढ़ रही है| | पहले जनता जागरूक नही थी|

शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में महाधिवक्ता ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा अभी सुप्रीम कोर्ट में है| सुप्रीम कोर्ट उस पर विचार कर रहा है| उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जमीनों पर कब्जे कराये| इस लिये वर्तमान सरकार ने एंटी भूमाफिया टीम का गठन किया| उन्होंने साफ़ कहा कि यह लोकतंत्र है| इस लोक तंत्र में यदि कोई भूमाफिया या दबंग किसी की सरकारी भूमि पर भी कब्जा किये है तो उसे डंडा मारकर नही निकाला जा सकता है|

इसके लिये कानून में व्यवस्था है| व्यक्ति कोर्ट में जाये| कोर्ट निर्णय लेगा| उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनता जागरूक हो गयी है| उसे अपने अधिकार पता हो गये है| इस लिये वह कोर्ट में वाद दायर करती है| जिससे वादों की संख्या बढ़ रही है| क्योकि न्यायालय पर लोगो को भरोसा है| इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह व शिवांग रस्तोगी आदि रहे|
बीजेपी नेता जय गंगवार से मिले महाधिवक्ता
बढ़पुर में पत्रकार वार्ता समाप्त करने के बाद महाधिवक्ता शमसाबाद के फैजबाग निवासी बीजेपी नेता व प्रधान जय गंगवार के निवास पर पंहुचे और उनके हालचाल लिये| पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता भी उनसे मिले| महाधिवक्ता ने उनके घर पर कुछ समय बिताया| सुगंध गंगवार आदि रहे|