जबाबी धरने से गर्म हुई राजेपुर की राजनीति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) समाजवादी पार्टी के तहसील परिसर में हुये धरना प्रदर्शन के दौरान जबाबी प्रदर्शन हुआ| दोनों पक्षों ने अलग-अलग धरना दिया| इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन भी सौपा गया|
तहसील के मुख्य गेट के सामने धरने में पंहुचे पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी लुटेरों की सरकार है| लेकिन सपा ने प्रदेश में विकास की गंगा बहायी थी| जिए जनता भूल नही पा रही है| सपा शासन काल में उन्होंने अपने प्रयास से क्षेत्र में कई मुख्य मार्ग, आईटीआई सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किये| लेकिन बीजेपी ने केबल किसानों को लूटा है| आज बिजली, पानी, खाद की मारामारी है| आम जनता इसका जबाब जरुर देगी| कानून व्यवस्था ध्वस्त है| प्रदेश में बलात्कार, लूट, हत्या जैसी घटनायें बढ़ गयी है|
सचिन सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी जाति, धर्म के नाम पर समाज को बाँटने का काम कर रही है| संबिधान में हमे वोट देने का अधिकार दिया है| लेकिन वर्तमान की योगी व मोदी की सरकार इस अधिकार को छीन लेंना चाहती है| हम किसी को चुनाव जिताना चाहे जीतता कोई और है हम किसी पार्टी की सरकार बनाना चाहे सरकार किसी और की बनती है| इस देश का लोकतंत्र कहा सुरक्षित है| एक तानाशाह ढंग से इस देश की सरकार को चलाया जा रहा है| इसके लिये लोगो को एक बड़ा आन्दोलन करना होगा| आगमी 2019 के लिये वर्तमान सरकार का जमकर विरोध करेंगे तभी यह सरकार मुंह के बल आएगी| उन्होंने कहा की ईबीएम के खिलाफ एक बड़ा आन्दोलन किया जायेगा| उन्होंने तहसीलदार राजीव निगम को ज्ञापन दिया| समीर यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, मनमोहन मिश्रा आदि रहे|
वही तहसील के ही निकट प्रभाकर त्रिवेदी के मकान पर सुबोध यादव ने अपने समर्थको के साथ धरना दिया और तहसीलदार को ज्ञापन सौप नारेबाजी की| अनिल मिश्रा, रामदत्त, सुधांशु पाठक, मनोज आदि रहे|