जनता को राफेल मामले में गुमराह कर रहे राहुल गांधी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG. जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी से मिला। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर राफेल खरीद समझौते मामले में तथ्यहीन, बेबुनियाद एवं अतार्किक प्रश्न खड़े करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लोक सेवक पद से मुक्त करने की मांग की है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि राफेल खरीद समझौते मामले में सर्वोच्च न्यायालय में चार याचिकाएं दाखिल की गई थी। सर्वोच्च न्यायालय की सुनवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप पाया गया। न्यायालय ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि राफेल समझौते में संदेह का कोई ठोस आधार नजर नहीं आता। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में लोगों की निजी धारणा कोई मायने नहीं रखती। बावजूद इसके कांग्रेस अध्यक्ष इस पर बेबुनियाद दुष्प्रचार कर रहे है। उनका आचरण असंवेदनशील एवं देशहित के खिलाफ है। उन्होंने राष्ट्रपति से राहुल गांधी को लोकसेवक पद से मुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,रुपेश गुप्ता,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,प्रदीप सक्सेना,संदीप शाक्य,नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,विमल कटियार,जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता,ममता सक्सेना,राजकुमार वर्मा,मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान,भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला,शिवांग रस्तोगी,मंडल अध्यक्ष भाजयुमो शिवम दुबे शामिल रहे।