जनता कहिन-17 नवाबगंज में जनता खूब बोली, नेताजी समझो इशारे..

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: अब जब जनता कहिन का 17 वा एपिसोड 25 अप्रैल को रिकॉर्ड किया गया है, 2019 के आम लोकसभा चुनावो में जनता का रुख साफ़ करने लगा है| चूँकि जेएनआई  ने इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड करते समय ये सावधानी रखी है कि हम किसी एक दल के गढ़ में जनता से बात करने  से बचेंगे ताकि जो निर्णायक वोटर है उसका रुझान सामने आ सके| ज्यादातर उन वोटरों के बीच जाने और उनके विचार जानने का प्रयास किया गया है जो तटस्थ नहीं है| मसलन कांग्रेस के लिए मुस्लिम वोटर का क्या रुझान है| सपा-बसपा में गठबंधन के बाबजूद चूँकि प्रत्याशी बसपा का है तो सपा का परम्परागत वोटर बसपा के लिए कितना योगदान करने जा रहा है| कोशिश की गयी है कि जो रिकॉर्ड हुआ वो शतप्रतिशत चले| जनता के पास अचानक पहुचने और सवाल का जबाब तुरंत लेने के बाद आगे बढ़ जाने से मतदाता की सोच का सच सामने आता है| जहाँ प्रोग्राम रिकॉर्ड किया गया वहां पहले से न कोई सूचना भेजी गयी और न ही कोई पब्लिक या पार्टी वालो को बुलाया गया|

आम आदमी जो जमीन से जुड़ा है, दो जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है उसके दिल में क्या है शायद ये बात ज्यादा महत्वपूर्ण है वनस्पति इसके कि देश का पूर्व कानून मंत्री चुनाव में सुर्खिया बटोरने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जज पर लगे आरोपों के पीछे किसका हाथ है ये आरोप किसी पर लगाये|

अब वक़्त बदल गया है| नेता क्या कह रहा है ये बात इतनी जरुरी नहीं है, जरुरी ये है कि जनता क्या कह रही है| नेता तो पांच साल कहता है| पांच साल नेताजी जनता की नहीं सुने और अब जब चुनावो का मौका आया है तब भी नेता ही बोलेगा| कम से कम जेएनआई समूह इसके पक्ष में नहीं है| अब 29 तक सिर्फ जनता बोलेगी और नेता सिर्फ सुनेगा और जेएनआई उस जनता की कड़वी सच्चाई को पाठको और दर्शको तक पहुचायेगा| इस एपिसोड में देखिये और समझिये कि फर्रुखाबाद लोकसभा के वर्ष 2019 के आम चुनावो में नवाबगंज क्षेत्र की जनता क्या सोच रही है| नवाबगंज क्षेत्र का एपिसोड दो भागो में होगा, अगले भाग में अचरा, मेरापुर, सराय, संकिसा और राजेन्द्र नगर की जनता का रुझान होगा….