जनता कहिन-13 प्रचार के 11 दिन बाद कितना बदला माहौल फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र में

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में चुनावी नैया पार लगाने को नेताजी क्या क्या जुगत नहीं कर रहे है| कोई अभिनेत्री को 38 डिग्री तापमान में गली गली वोट मांगने के लिए घुमा रहा है तो कोई बड़े नेता की सभा कराकर वोट की अपील करवा रहा है| बिना सर पैर के बयान देकर सुर्खियाँ बटोरने की जुगाड़ में नेताजी को अभी तक ग़लतफ़हमी है कि जनता अपना दिमाग नहीं लगा रही| कांग्रेस खोई जमीन को दुबारा से हरा भरा करने की कोशिश लगभग न के बराबर कर रही है| वैसे दूसरे से भटके और नाराज वोटो की संख्या भी इस बार के चुनाव में कम नहीं है| जिस पार्टी का खुद का प्रत्याशी नहीं है उसका वोटर स्वतंत्र है| वैसे भी वोटर को खुद फैसला लेने का अधिकार जो है| और वोट लेने और दिलाने में बहुत फर्क होता है| 46 प्रतिशत वोट पाने के फार्मूले पर बना गठबंधन आन्तरिक भितरघात का शिकार हो रहा है| अब एक साथ समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों के कार्यकर्ता को एक साथ बिठा पाना मेढक को तौलने से कम नहीं है| 

भाजपा में मोदी सब पर भारी हैं| सांसद मुकेश राजपूत और पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद दोनों से जनता खूब नाराज है और जनता कहिन शो की विडियो रिकॉर्डिंग करते खूब खरी खोटी सुनाती है| मगर फिर भी मोदी के लिए वोट देने की बात कहती है| फिर भी जनता की बात को हूबहू आप तक पहुचाने का प्रयास किया है| अगर आप ध्यानपूर्वक सभी एपिसोड पूरे देख लेंगे तो काफी कुछ आंकलन खुद कर सकते है| फिर भी अभी 4 दिन प्रचार के बाकी है और चुनाव तो कभी कभी एक रात में बदल जाता है|

मतदान की तारीख करीब आ रही है, जनता का रुख कुछ कुछ साफ़ हो रहा है| ऐसा लगता है कि सभी नेता अभी भी जीत के मुगालते में है| भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच मुकाबले में एक फैक्टर शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा यानि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी है| किसका वोट और कितना वोट कम करेगा प्रसपा इसका सही सही आंकलन मिलने में अभी दो-तीन दिन का वक्त लगेगा| जनता कहिन के 13वे  एपिसोड में आम जनता का रुझान कुछ कुछ साफ नजर आने लगा है। अब मतदान में केवल 6 दिन बचे है। 

वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को मिलेगा दुबारा मौका या फिर मनोज मार ले जायेंगे बाजी, सलमान खुर्शीद के फिर से सांसद बनने के कितने है चांस| शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील गठबंधन का नगर फर्रुखाबाद में क्या है बोलबाला? सब जानिये आज के एपिडोस में- फर्रुखाबाद लोकसभा के नगर क्षेत्र में कई अल्पसंख्यक बाहुल्य मुहल्लों में चुनावी हवा…