जनता कहिन-12 क्या कहती है फर्रुखाबाद लोकसभा में कमालगंज क्षेत्र की जनता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: अब मतदान बहुत करीब आ चुका है| आज 21 अप्रैल 2019 को जब इस एपिसोड को लिखा जा रहा है जनता का रुख काफी हद तक साफ़ नजर आने लगा है| 29 अप्रैल को मतदान होने में अब मात्र 8 दिन शेष है और जनता के बीच प्रचार के केवल 6 दिन शेष है| फर्रुखाबाद लोकसभा की चार विधानसभा फर्रुखाबाद जनपद में लगती है और 1 एटा जनपद में| फर्रुखाबाद जनपद की चार विधानसभाओ में जनता से मिलने पर काफी कुछ रुख दिखने लगा है| 46 प्रतिशत वोट पाने के फार्मूले पर बना गठबंधन आन्तरिक भितरघात का शिकार हो रहा है| अब एक साथ समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों के कार्यकर्ता को एक साथ बिठा पाना मेढक को तौलने से कम नहीं है| 

भाजपा में मोदी सब पर भारी हैं| सांसद मुकेश राजपूत और पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद दोनों से जनता खूब नाराज है और जनता कहिन शो की विडियो रिकॉर्डिंग करते खूब खरी खोटी सुनाती है| मगर फिर भी मोदी के लिए वोट देने की बात कहती है| फिर भी जनता की बात को हूबहू आप तक पहुचाने का प्रयास किया है| अगर आप ध्यानपूर्वक सभी एपिसोड पूरे देख लेंगे तो काफी कुछ आंकलन खुद कर सकते है| फिर भी अभी 6 दिन प्रचार के बाकी है और चुनाव तो कभी कभी एक रात में बदल जाता है|

मतदान की तारीख करीब आ रही है, जनता का रुख कुछ कुछ साफ़ हो रहा है| ऐसा लगता है कि सभी नेता जीत के मुगालते में है| भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच मुकाबले में एक फैक्टर शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा यानि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी है| किसका वोट और कितना वोट कम करेगा प्रसपा इसका सही सही आंकलन मिलने में अभी दो-तीन दिन का वक्त लगेगा| जनता कहिन के दसवे एपिसोड में आम जनता का रुझान कुछ कुछ साफ नजर आने लगा है। अब मतदान में केवल 8 दिन बचे है। 

वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को मिलेगा दुबारा मौका या फिर मनोज मार ले जायेंगे बाजी, सलमान खुर्शीद के फिर से सांसद बनने के कितने है चांस| शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील गठबंधन का नगर फर्रुखाबाद में क्या है बोलबाला? सब जानिये आज के एपिडोस में- फर्रुखाबाद लोकसभा के कमालगंज क्षेत्र में रहने वाली जनता क्या कहती है….