छोटे लोहिया को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: समाजवादी चिंतक व छोटे लोहिया के रूप में विख्यात जनेश्वर प्रसाद मिश्रा की जयंती पर सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके साथ ही साथ उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया |

जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कहा कि सिद्धांतों के लिए संघर्ष ही स्व. जनेश्वर प्रसाद मिश्र की पहचान रही है। उप्र के पूर्व युवा मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेशयादव छोटे लोहिया के सिद्धांतों व पद¨चिन्हों पर चलकर ही प्रदेश को विकास पथ पर आगे ले गये। उन्होंने ने जीवन भर गरीबो व पिछडो को आगे ले जाने का प्रयास किया | सपा सरकार में जनेश्वर मिश्रा पार्क उन्ही के नाम से बना था| महासचिव समीर यादव ने कहा कि हम सभी को जनेश्वर मिश्र के समाजवादी चिंतन पर मंथन करना चाहिए| महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पार्टी आला कमान के निर्देश पर 9 अगस्त को सभी कार्यकर्ता मिलकर क्रांति दिवस मनायेगे| जिसमे महानगर पूरी ताकत झोकेंगे| उन्होंने कहा कि सरकार के जनहितकारी कदमों से ही सपा के प्रति जनविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। महानगर अध्यक्ष फैजानुर्हमान व दिलशाद पंवार ने कहा कि संगठन को सबसे अधिक आवश्कता सिद्धांतों की होती है। जनेश्वर मिश्रा सिद्धांतों पर अडिग रहे तथा संघर्ष व जेल जाने से पीछे नहीं हटे। इन सिद्धांतों पर चलकर ही सपा सरकार तेजी से प्रगति कर रही है। व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, ने भी अपने विचार रखे

इस दौरान जिला युवजन सभा अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, मंदीप यादव, इलियास मंसूरी , राजपाल यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे|