छेड़खानी के विरोध पर महिला के पति व जेठ पर धारदार हथियार से हमला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: सड़क पर जा रही महिला के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर उसके पति व जेठ को चाकुओं से गोदकर हमला कर दिया| जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये| महिला ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी|

शहर कोतवाली के तलैया फजल ईमाम निवासी एक महिला सड़क से गुजर रही थी| तभी मोहल्ले के ही अखिलेश व रामू वाथम आदि ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी| महिला ने इसकी सूचना अपने पति को दी| जिसके बाद उसके पति व जेठ आरोपियों के घर गये | जंहा आरोपियों ने उसके पति व जेठ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया| जिससे दोनों जख्मी हो गये|

घटना की सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची| कुछ देर में आईटीआई चौकी इंचार्ज रामप्रकाश व कादरी गेट चौकी इंचार्ज अंगद सिंह मौके पर आ गये| लेकिन आरोपी हाथ नही लगे| महिला ने पुलिस को तहरीर दी| दरोगा अंगद सिंह ने बताया की घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|