छात्रा से छेड़छाड में दो मनचले दबोचे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर निवासी एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में दो मनचले युवको को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया| पुलिस जाँच कर रही है|

गाँव की ही कक्षा 10 की छात्रा कालेज से पढ़कर अपने घर जा रही थी| तभी दो युवको ने उनसे छेड़छाड़ कर दी| छात्रा का विरोध करते देख ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| जाँच की जायेगी|