छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी सजा किया कला का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:15वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव -2019 के प्रतियोगिताओं के क्रम में एयरहोस्टेस एकेडमी निकट स्टेट बैंक फर्रुखाबाद में मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतिभागियों नें राजस्थानी,ब्राइडल,भरवां अरेवियन आदि विभिन्न प्रकार की मेंहदी अपने हाथों में सजाई।सभी प्रतिभागियों नें निर्णायकों के मेंहदी से सम्बन्धित प्रष्नों के सटीक उत्तर दिये।निवेदिता अवस्थी ने बताया कि मेंहदी शुभ होती है और विवाह जैसे कार्यक्रमों में मेंहदी का विशेष महत्व होता है।
रविवार को मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का शुभारम्भ व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ‘ददुआ’ ने फीता काट कर किया।उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताओं की बहुत जरूरत है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा० संदीप शर्मा ने कहा कि 15वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव 2019 की प्रतियोगिताओं की शुरूआत हो गई जो 17 जनवरी 2019 को पूर्ण होगी। प्रतिभागी निवेदिता अवस्थी,अनुकृति सिंह,प्रिया वर्मा,रानी तबस्सुम,सोनी गुप्ता,रंगोली मिश्रा,मेघा शाक्य,शिवानी शाक्य,साधना शाक्य,प्रिया गुप्ता,आकांक्षा राजपूत,सोनाक्षी सक्सेना,तनवी राजपूत,प्रियंका शुक्ला,शाहना बानो, अवस्थी,शिवा दुर्गा,पुष्पा शाक्य,पिंकी राठौर,मेघा मौर्या,शिपाली दीक्षित,सुनयना कुशवाह,अनुराधा,काजोल त्रिपाठी,रूपल गुप्ता,आरती मिश्रा नें अपने हाथ में मेहंदी की आकर्शक डिजायन बनाई।मंजू मिश्रा नें निर्णायक की भूमिका निर्वाह कीं।
सुरेन्द्र सिंह सोमवंशी,पुष्पेन्द्र यादव,सच्चिदानन्द मिश्रा,वीरेंद्र त्रिपाठी,आकाश मिश्रा, मयंक मिश्रा आदि रहे|