छात्राओं को हुनरमंद बनाने का काम करेगी कार्यशाला

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा संचालित ग्रीष्म कालीन कार्यशाला 21 मई से शुरू होगी| जिसमे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्य विधाओं में प्रशिक्षण दिया जायेगा|
नगर  के एनएकेपी इंटर कालेज में होनें जा रही कार्यशाला का आयोजित की जायेगी| कार्यशाला की संचालिका रमा पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य अवकाश के दिनों में बच्चों के समय सार्थक करना है| छात्राओं को हुनर देनें का कार्य यह कार्यशाला विगत 12 वर्षों से कर रही है| कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गांवों और कस्बों में जाने वाली छात्रायें आत्मनिर्भर बनेगी| कार्यशाला में ढोलक, डोरी, मेंहदी, पेंटिंग, व्यूटीशियन व कुकिंग आदि की विधा को सिखाया जायेगा| इस दौरान बैठक में संस्था अध्यक्ष नवीन मिश्रा,
व्यवस्थापक नरेन्द्र पाण्डेय,सचिव सुरेन्द्र पाण्डेय,नमन, नयन, गौरी, अमित आदि मौजूद रहे|