छत की डाट गिरने से चार जख्मी,वृद्धा की मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) थाना मेरापुर के ग्राम सयानी निवासी 58 वर्षीय महिला विधा देवी पत्नी राधेश्याम की बीती रात छत की डाट गिरने से मौत हो गयी| घटना की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पंहुचे|
महिला विधा देवी मूल रूप से जनपद कन्नौज के छिबरामऊ खडौली की निवासी थी| परिजनों ने विवाद के चलते बीते 10 वर्षो से सयानी निवासी अपनी पुत्री निशा पत्नी श्याम वीर के साथ रह रही थी| बीती रात वह कमरे में अपनी पौत्री 18 वर्षीय देवकी, 17 वर्षीय साधना, पौत्र 15 वर्षीय अतुल व 14 वर्षीय आकाश के साथ सो रही थी| रात तकरीबन 12 बजे अचानक पुरानी छत की डाट उनके ऊपर गिर गयी| जिससे सभी जख्मी हो गये|
विधा देवी की हालत जादा खराब हो गयी| गाँव के प्रधान श्याम दीक्षित ने 102 एम्बुलेस पर फोन किया| फोन करने के लगभग दो घंटे के बाद एम्बुलेंस मौके पर आ गयी| उसे लगभग तड़के 3 बजे सीएचसी में भर्ती किया गया| जंहा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| सीएचसी चिकित्सक डॉ० संदीप ने उपचार के बाद उसे लोहिया के लिये रिफर कर दिया| लेकिन उसी दौरान उसकी मौत हो गयी| मौत के बाद ग्राम प्रधान ने मृत प्रमाण पत्र बनाने को कहा| जिस दोनों का विवाद हो गया|
घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार गजेन्द्र सिंह व लेखपाल आशीष कुमार सीएचसी पंहुचे| उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआबजा दिलाने की मांग की| तहसीलदार ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी| प्रभारी निरीक्षक मेरापुर सुदीप मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भरा जा रहा है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|