छठ महापर्व: डूबते सूरज को अ‌र्घ्य दे दीघार्यु की कामना

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: छठ पूजा के तीसरे दिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख डूबते हुए सूरज को अ‌र्ध्य देकर सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर महिलाओं ने फलों व हरी सब्जियों का दान किया।
शनिवार को सुबह महिलाओं ने सुबह भजन कीर्तन किया। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के फल व हरी सब्जिया, गन्ने आदि को पूजन में शामिल किया। पूजा में गन्ना, सिंघाड़ा व मूली का विशेष महत्व रहता है। बुधवार सांझ ढलने के साथ ही व्रत धारण किए सभी महिलाएं नगर के पांचाल घाट पर छठ पूजा के तीसरे दिन पंहुची और गंगा में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव की आरती की और गाय के दूध व गंगाजल से अ‌र्ध्य देकर उन्हे विदा किया।
व्रत का समापन रविवार को प्रात: उगते हुए सूर्य को अ‌र्ध्य व दान व प्रसाद वितरण के साथ किया जायेगा। इस के बाद ही महिलाएं जल आदि पीकर व्रत खोलेंगी। इस दौरान पूर्वांचल
विकास समिति के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, पूनम शर्मा, किरन पाण्डेय, रुमा शर्मा, रोली शर्मा, केदार शाह आदि रहे|