चौदह जोड़ों का निकाह पढ़ करायी गयी शादियां

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: 11 वीं शरीफ के मौके पर दरगाह बड़े पीर साहब झंडा शरीफ पर तीन रोजा कार्यक्रम की शुरुआत निकाहों के साथ की गयी|
काजी मुताहिर अली ने सभी 14 जोड़ों के निकाह की रस्म पूरी की| पांच वर्ष पूर्व कमेटी ने पांच जोड़ों की शादी से कार्यक्रम का आगाज किया था| तब से प्रतिवर्ष गरीब बेटियों के विवाह कराने का सिलसिला चल रहा रहा है| कई महीनों पहले से विवाह के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है| इसी के चलते 14 जोड़ो का निकाह पढ़ा गया|
तय कार्यक्रम के तहत सभी जोड़े दरगाह शरीफ पर पंहुचे| बारातियों का स्वागत हाजी खलील खां और सचिव नदीम खां ने किया| सभी जोड़ो को दैनिक जीवन में उपयोगी सामान कमेटी के द्वारा उपलब्ध कराया गया| इस मौके पर असलम खां,इकबाल खां,मतीन खां,नफीस अहमद ,फहीम खां,हजी सलमान खां आदि रहे|