चौकी के निकट महिला के कुंडल नोचे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस चौकी के निकट बेखौफ युवक ने महिला का कुंडल नोच किया| घटना की सूचना पर पुलिस ने जाकर जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई सुराग नही लगा| पुलिस पड़ताल कर रही है|
जनपद शाहजंहापुर के मिर्जापुर भरतपुर निवासी महिला मोनी पत्नी गोविन्द रघुवंशी अपनी बुआ रेखा पत्नी चन्द्रभान,रजनी पत्नी सुधीर के साथ कादरी गेट मैजिक पर सबार होकर पंहुची| उसी दौरान कादरी गेट चौकी से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर एक युवक ने मोनी का एक कुंडल नोच लिया|
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया|सूचना मिलने पर दरोगा बलराज भाटी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल की| लेकिन आरोपी युवक का कोई पता नही चला|दरोगा बलराज भाटी ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी|