चोरियों का खुलासा करने में नाकाम पुलिस

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर पुलिस के खिलाफ जल्द मोर्चा खोलने की रणनीति बनायी| युवा व्यापरियों ने कहा की शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को रोंकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है|
नगर के मोहल्ला खेराती खां में युवा व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक आ आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में युवा व्यापारी एकत्रित हुए| जिसमे खेराती खां मंडल की कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे रोहित खां को अध्यक्ष व नासिर खान को महामंत्री व जकी सलमानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया| जल्द पूरी कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए गये|
युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने कहा की नगर में चोरी होना आम बात है| व्यापारी चोरियों का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रहे है| पुलिस की निष्क्रियता से व्यापारी परेशान है| युवा व्यापार मंडल ने जल्द सडकों पर उतरने की चेतावनी दी है| इस दौरान सुजीत कश्यप,फरमान खां,सिबलू,गोविन्द वाथम,गोपाल कश्यप ,आरिफ खां आदि रहे|