चुनावी मौसम में अब लीजिए ‘चौकीदार पराठे’ का मजा, जानिए- इसकी खूबियां

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय लोकसभा चुनाव 2019

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव-2019  की तैयारी और प्रचार पूरे शबाब पर है, एेसे में चुनावी माहौल इस बार लोगों के भीतर देशभक्ति का जज्बा भी जगा रहा है। बातों से लेकर चाय की चुस्कियों में चुनावी जायका ढूंढ़ रहे हैं तो आपके लिए कुछ और जायकेदार मिलेगा कनॉट प्लेस स्थित एक आरडॉर 2.1 रेस्तरां में। देखने पर यह यहां पर चुनावी चर्चा का मंच भले ही न लगता हो लेकिन यह के भोजन में आपको देश भर की खुशबू मिलेगी। कैसे? देश के हर राज्य की विशेषता लिए भोजन से।
चौकीदार पराठा
यहां का पराठा खास है। चौकीदार परांठा मोदी के व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। रेस्तरां की संचालक मेघा कालरा का कहना है कि मोदी के कभी सख्त तो कभी नर्म मिजाज को ध्यान में रखते हुए यह पराठा बनाया गया है। इसमें करारापन डालने के लिए मिर्च और सॉफ्टनेस के लिए पुदीने का इस्तेमाल किया गया है। लोगों को यह परांठा बेहद आकर्षित कर रहा है।
भारत के नक्शे पर उतरा 28 राज्यों का सुस्वाद
इस रेस्तरां में मिलने वाली थाली को एक प्लैटर का रूप दिया गया है। भारत के नक्शे के डिजाइन में बनी थाली में 28 राज्यों की विशेषता लिए हुए व्यंजनों को परोसा जा रहा है। यह थाली लगभग साढ़े पांच किलो से लेकर दस किलो तक की है। इसमें कश्मीर से लेकर तमिनाडु तक की डिशेज रखी गई हैं। पंजाब का बटर पनीर मसाला, बिहार का लिट्टी चोखा, गुजरात का ढोकला व खांडवी, गोंगूरा पचड़ी, वेज शाफले, आलू पोस्तो, हिमाचली छोले, बीसी बेले बाथ, दाल पचरंगी जैसी डिशेज वेज में हैं। नॉनवेज में पंजाबी चिकन बटर मसाला, हैदराबाद की नॉनवेज बिरयानी, कोशा मंगसो, लखनऊ का गलौटी कबाबा, मटन पेपर फ्राई, चिकन चेट्टीनाद, गोअन फिश करी जैसी डिशेज शामिल हैं। इसके अलावा डेजर्ट्स में भी अलग अलग राज्यों की खुशबू आएगी। राजस्थान का राजभोग व सागो खीर का स्वाद लिया जा सकेगा। इसके अलावा पुदीना चटनी, भांग की चटनी व रसम भी विशेष रूप से परोसा जाएगा।
11 अप्रैल से मिल रही थाली
मेघा का कहना है कि थाली को लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन इसे आम पब्लिक के लिए 11 अप्रैल यानी कि पहले चुनाव के दिन से परोसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोग आ रहे हैं और उन्हें इस प्रयोग के बारे में बताया जा रहा है।