चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को लगभग पूरे जिले के चिकित्सकों में एकता दिखी| शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का चौथा दिन था। जिसको जिले से भी समर्थन मिला| लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने काली
पट्टी 
बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और काम पर रहे|
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ० वीरेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में चिकित्सकों काली पट्टी बांधकर पश्चिम बंगाल में हुई घटना के सम्बन्ध में विरोध संकेतिक विरोध दर्ज कराया| डॉ० वीके दुबे  ने बताया कि फ़िलहाल एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया है|
सीएमएस डॉ० एसपी सिंह, डॉ० राजेश तिवारी, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० स्वास्ति वाजपेयी आदि रहे|