चार सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम ने मिले स्वास्थ्य कर्मी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते कई महीनों ने लम्बित पड़ी अपनी चार सूत्रीय मानगो पर कार्यवाही ना होने से यूपी राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने डीएम मोनिका रानी और सीएमओ डॉ० अरुण कुमार से मिल उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे जल्द कार्यवाही की मांग की गयी है|
संगठन ले अध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार व महामंत्री नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी डीएम व सीएमओ से मिले| जिसमे महामंत्री ने कहा कि बीते कई महीनों से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की चार सूत्रीय मांगे लम्बित है| उन पर अभी तक कार्यवाही नही की गयी है| संगठन के पदाधिकारियों ने कहा की यदि जल्द कार्यवाही नही हुई तो आन्दोलन की राह पकड़ी जायेगी|
इस दौरान डॉ० पुनीत पाण्डेय,अंकित दीक्षित,राम आर्यन,साबिर अली,गौरव कुमार आदि रहे|