चढावे का सामान कम देख दुल्हन ने वापस की बारात

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कंपिल)बीते एक वर्ष से तय की गयी शादी आखिर मंडप में जरा सी बात पर टूट गयी|काफीदेर तक दोनों पक्षों में जमकर महाभारत हुई तो पुलिस भी आ गयी|लेकिन पुलिस के आने पर भी दोनों पक्ष राजी नही हुए| जिसके बाद बारात वापस लौट गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम भीमनगर निवासी छंगेलाल जाटव की पुत्री गीता की बारात बीते गुरुवार की शाम जनपद कासगंज से आयी थी| बारात भीमनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ठहरी थी| द्वारचार के बाद जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। बारातियों को भोजन कराया गया। सुबह तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। भांवर पड़ने से पहले कपड़े ,जेवरात को लड़की पक्ष को दिया गया। सभी लोगों को कपड़े न आये देखकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गये|शराब के नशे में डूबे रिश्तेदारों ने आग में घी का काम कर दिया । मामला तूल पकड़ गया और लड़की गीता ने शादी करने से मना कर दिया। लड़के पक्ष से ओमपाल ने डायल हंड्रेड को सूचना दी|दो महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची ।
पुलिस ने भी लड़की पक्ष को समझाने का प्रयास किया बात नही बनी। लड़की पक्ष ने सामान वापस कर दिया। लेकिन हार,झाले न देखकर दूल्हा यशपाल का पिता रामलड़ैते बिगड़ गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। ग्रामीणों के समझाने पर लड़के पक्ष के लोग बापस चले गए। इंस्पेक्टर जेएल सोनकर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी । हार, झाले पर विवाद बढ़ गया था।लड़का पक्ष बापस चला गया यदि तहरीर मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी।