घर के ताले तोड़कर नकदी,जेबरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते लगभग तीन दिन पूर्व विवाह समारोह में शमिल होने गये ग्रामीण के घर के ताले तोड़कर जेबरात व नकदी चोरी कर ली गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भऊआ नगला नई बस्ती निवासी आसिफ खान ने बताया कि वह बीते 7 फरवरी को सुबह लगभग 9 बजे विवाह समारोह में शामिल होने शाहजंहापुर गये थे| 9 फरवरी को वह वापस लौटे| जिसके बाद उन्होंने मुख्य द्वार का ताला खोला तो देखा की भीतर के गेट का ताला टूटा पड़ा है| चोरों से अलमारी तोड़कर उसमे रखे 70 हजार रूपये की नकदी और जेबरात चोरी कर लिए| घटना की सूचना पांचाल घाट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार को दी गयी| जिसके बाद काफी समय बाद तक वह मौके पर नही आये| यह देखकर लोगों को आक्रोश दिखा| आरिफ ने पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|