घर के ताले तोड़कर दो लाख की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों के नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई सुराग नही लगा|
थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी निवासी राजेश, लाखन सिंह, जसबंत, अर्जुन पुत्र सूरज पाल दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे है| एक भाई जबर सिंह घर पर रहता है| राजेश की पत्नी रेखा और लखन की पत्नी संध्या भी घर पर ही रहती है|
शनिवार तड़के जब जबर सिंह मुसखिरिया निवासी हद्दू कटियार के खेत में शौच करने गया तो उसके अपने घर के चार बक्से खेत में पड़े मिले| जबर सिंह ने घटना की सूचना ग्रामीणों और परिजनों को दी| इसके बाद डायल 100 को बताया| सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची| जिसके बाद पता चला चोरों ने लाखन के घर के चारों बक्सों को पार कर खेत में ले जाकर लगभग 30 हजार की नकदी सहित दो लाख रूपये की चोरी कर ली| घटना के बाद पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|