घरों में दस दिन के लिये विराजे श्रीगणेश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: जनपद में लगभग जगह-जगह गणेश प्रतिमा को विराजमान किया गया है| पूरे जिले में गणेश महोत्सव की धूम है| इसके चलते गणपति दस दिन के लिये विराजे है| अपनी सुबिधा के अनुसार प्रतिमा का विर्सजन किया जायेगा|
गुरुवार सुबह आठ बजे तक पूजा और आरती का दौर शूरू हुआ| सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 108 जगह गणपति विराजमान किया गया है| जिसमे नगर में सर्वाधिक 86 प्रतिमा स्थापित की गयी है| इसमे मऊदरवाजा भी शामिल है| इसी प्रकार फतेहगढ़ में कुल 13 , कमालगंज में केबल एक, मोहम्मदाबाद में पांच,कंपिल में दो व शमसाबाद में एक प्रतिमा स्थापित की गयी है| लेकिन यदि हकीकत में देखा जाये तो यह संख्या सैकड़ो में है|
नगर में धूमधाम से पूजा और आरती के साथ श्रीगनेश को एस्थापित किया गया| पूजा आदि का दौर आगामी दस दिन तक चलेगा|