घटयात्रा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू

CRIME FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:जैन समाज के दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत विधिविधान से हो गया। इस मौके गाजेबाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई।
सधबाड़ा स्थित जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के शुभारम्भ के दौरान पुष्पेन्द्र शाष्त्री के निर्देशन में इंद्रध्वज महामंडल विधान का शुभारम्भ किया गया| जिसमे संजीब जैन व कैलाश जैन के द्वारा घटयात्रा,ध्वजारोहण का आयोजन किया गया| घट यात्रा नगर में निकाली गयी| इस दौरान मुख्य कलश स्थापना मनोज जैन राही कन्नौज ने स्थापित किया| अभिषेक शांति धारा नेम शरण को मांगलिक सौभाग्य प्राप्त हुआ|
इंद्र ध्वज महामंडल विधान के प्रतिष्ठाचार्य पुष्पेन्द्र शास्त्री ने कहा कि भगवान किसी को दंड नही देते और न ही वे किसी को सजा सुनाते है| वे तो बड़े दयालु है | ना जाने कितने भव से हम पर दया कर रहे है| कर्मी की मार सार संसार सहता है| इस दौरान विमला जैन,रिषभ शरण जैन,मीनू जैन,महेंद्र इंद्र कमल जैन के साथ ही युवा समिति से विक्रम जैन,राहुल जैन,दीपक जैन,अनुज जैन,अमन जैन,दिलीप जैन आदि रहे|