ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: विश्व नाथ सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन कार्यशाला का शुभारम्भ शनिवार को भव्यता के साथ गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करने के साथ हो गया|
शहर के खतराना स्थित संत त्यागी जी महाराज विधालय में आयोजत कार्यशाला का शुभारम्भ बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष पूर्व व्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवदी ने किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टी में समय का सदुपयोग कार्यशाला में होता है| कार्यशाला में विभिन्य विधाओ में छात्राए पारंगत हो सकती है |कार्यशाला संचालक रमा पाण्डेय ने कहा कि कार्यशाला में मेंहदी, सिलाई, कढाई, ढोलक, डोरी वर्क, व्यूटी पार्लर आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा |
इस दौरान व्यवस्थापक नरेन्द्र पाण्डेय, संस्था के अध्यक्ष नबीन मिश्रा डब्बू, अनुराग पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे| संचालन संस्था के सचिव सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया|