ग्रामीण का शव आते ही मचा कोहराम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते शनिवार को सड़क किनारे घायल पड़े मिले ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गयी|उसका शव आते ही कोहराम मच गया|परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नही दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी 45 वर्षीय उपदेश पुत्र अहिबरन सिंह अपनी बाइक से ग्राम महमदपुर तेरा बीते शनिवार की शाम गया था|उसी दिन वह
सड़क किनारे घायल पड़ा मिला था | जिसके बाद उसे आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया| हालत गम्भीर होनें पर उसे कानपुर रिफर कर
दिया गया था| जंहा बीते रविवार को उसकी मौत हो गयी|सोमवार को उसका शव कानपुर से गाँव लाया गया| जंहा उसकी पत्नी रानी व पुत्र धर्मेन्द्र व देवेन्द्र आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| जानकारी मिलने पर जाँच की जायेगी|