गौसदन मामला:सर्वोदय मंडल ने गौसदन का गेट तोड़ कई भूखी गायों व गौवंशो को भगाया

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते कई दिनों से गौसदन की गायों की मौत से आक्रोशित सर्वोदय मंडल ने गौसदन का गेट तोड़कर कई गायों को मुक्त करा दिया| सर्वोदय मंडल के नेताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की|
रविवार को शाम अचानक सर्वोदय मंडल के पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट अपने तकरीबन दो दर्जन समर्थको के साथ कटरी धर्मपुर गौसदन पंहुचे| लक्ष्मण सिंह ने गौसदन के चौकीदार से चाबी लेकर मुख्य द्वारा का ताला खोलकर कई गायों को मुक्त करा दिया| गौसदन के पीछे का गेट तोड़ दिया| जिससे बाद कई गाय व गौवंश पीछे से भी निकल गये|
मामले की सूचना मिलने पर थाने के दरोगा उदय नारायण शुक्ला व एसआई डेढ़ छैल आदि फ़ोर्स के साथ आ गये| गायों और गौवंशो के निकलने के बाद सर्वोदय नेता नारेबाजी करते हुए चले गये| इस राममुरारी शुक्ला, अहिवरन सिंह, रामसनेही,मोहम्मद अफजल अंसारी, राम सनेही,राजा राम,सुरेन्द्र सिंह व राजू आदि रहे|
दरोगा उदय नारायण शुक्ला ने बताया की यदि तहरीर आती है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देश पर कार्यवाही की जायेगी|