गौसदन मामला:डेढ़ सैकड़ा गाय पुन: हुई वापस

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते दिन सर्वोदय मंडल द्वारा भगायी गयी गाय सोमबार को पुन: ग्रामीणों से खदेड़ कर गौसदन में जमा कर दी| गौसदन में बंद गायों को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिये भूमि की जाँच की गयी|
डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने अपनी टीम के साथ गौसदन का निरीक्षण कर उसमे गायों के लिये हरा चारा बोने के लिये भूमि को देखा| उनके साथ लेखपाल रामलखन व प्रबन्धक प्रदीप श्रीवास्तव रहे| इसके साथ ही एडीएम न्यायिक भी अपने अमले के साथ पंहुचे और गौसदन का दौरा कर हकीकत देखी| उन्होंने कहा की रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे| वही समाज सेवी शाकिर अली भी पंहुचे|
वही सोमबार को लगभग डेढ़ सैकड़ा गायें पुन: ग्रामीणों ने खदेड़ कर गौसदन में वापस बंद करा दी|