गौसदन मामला:गायों के चारे के लिए जोती गयी 30 बीघा भूमि,चिकित्सीय टीम तैनात

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जेएनआई के द्वारा लगातार गौसदन की गायों की दुर्दशा और अकाल मौत के मामले में समाचार प्रकाशित किया जा रहा था| जिसके चलते लगातार कार्यवाही का दौर चालू हो गया| बीते दिन एसडीएम सदर अमित असेरी से ईओ नगर पालिका का चार्ज वापस ले लिया गया था| वही अधिकारियों ने 30 बीघा भूमि को जोतकर 10 बीघा भूमि में हरा चारा बो दिया गया|
मंगलवार को दोपहर सीबीओ डॉ० राजकिशोर,प्रभारी ईओ नगर पालिका रमेश यादव व तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार आदि गौसदन कटरी धर्मपुर पंहुचे| उन्होंने पहले व्यवस्था देखी| इसके बाद उन्होंने गौसदन की भूमि का अबलोकन किया| इसके साथ ही अधिकारियों ने 30 बीघा गौसदन की भूमि को जोत कराकर 10 बीघा भूमि पर हरा चारा गायों के लिये वो दिया गया| 20 बीघा अन्य भूमि पर हरा चारा जल्द वो दिया जायेगा|
वही नई बात यह हुई की सीबीओ ने गौसदन में गायों और नंदी के स्वास्थ्य की देखरेख के लिये चिकित्सीय टीम की तैनाती कर दी है| टीम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गौसदन में तैनात किये गये है| जो प्रति दिन इस समय तक गौसदन में तैनात रहेगें| एक नगर पालिका की ट्राली अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी में लगा दी गयी है| जो बची हुई सब्जी आदि गायों के लिये लेकर आयेगा|
सीबीओ ने बताया की 30 बीघा भूमि जोती गयी है| जिसमें 10 बीघा पर हरा चारा फ़िलहाल बोया गया है| आये सुधार के प्रयास जारी है|