गोवर्धन पूजा के साथ ही निकाली भव्य शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:गोवर्धन पूजा को लेकर शुक्रवार को विभिन्य को शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे विभिन्य स्वरूपों को शामिल किया गया| शोभायात्रा की जगह-जगह पूजा अर्चना के साथ पुष्प वर्षा की गयी|
श्री गोवर्धन शोभा यात्रा सेवा समिति के सौजन्य से गाजे बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा अंगूरीबाग से प्रारंभ हुई| यात्रा अंगूरीबाग से गंगादरवाजा, साहबगंज, घुमना, नेहरु रोड, चौक,लोहाई रोड, नाला मछरटटा होते हुये अंगूरीबाग में ही समाप्त हुई| यात्रा में भगवान गोवर्धन, भगवान विष्णु, सरस्वती, शिव, शनि,हनुमान जी आदि की सजीब झांकी को शामिल किया गया|