गोवर्धन पूजा पर निकाली भव्य शोभायात्रा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: गोवर्धन पूजा को लेकर शुक्रवार को विभिन्य को शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे विभिन्य स्वरूपों को शामिल किया गया| शोभायात्रा की जगह-जगह पूजा अर्चना के साथ पुष्प वर्षा की गयी|

गोवर्धन सेवा समिति के सौजन्य से गाजे बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा अंगूरीबाग से प्रारंभ हुई| यात्रा अंगूरीबाग से गंगादरवाजा, साहबगंज, घुमना, नेहरु रोड, चौक,लोहाई रोड, नाला मछरटटा होते हुये अंगूरीबाग में ही समाप्त हुई| यात्रा में भगवान गोवर्धन, भगवान विष्णु, सरस्वती, शिव, शनि, श्रीराम आदि की सजीब झांकी को शामिल किया गया|

कांग्रेस नेता डॉ० अरुण अग्निहोत्री, महेन्द्र श्रीवास्तव, रमेश कुशवाह आदि ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया| कमेटी के अध्यक्ष जीतू राजपूत, बबलू कुशवाह, मोहनलाल , राकेश कुशवाह आदि रहे|