गोपाष्टमी पर भी गौसदन की गायों को भरपेट चारे की जगह मिली मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:शास्त्रों में विधान है की गोपाष्टमी को सांयकाल गायें चरकर जब वापस आयें तो उस समय भी उनका अभिवादन और पंचोपचार पूजन करके भोजन कराएँ और उनकी चरण रज को माथे पर धारण करें। उससे सौभाग्य की वृद्धि होती है। लेकिन जिस दिन गायों की पूजा करने का दिन था तो उस दिन भी पालिका की जेल में तीन गायें भोजन के आभाव में दम तोड़ चुकी थी| अन्य बेदम से खड़ी धीरे-धीरे अपनी तरफ बढ़ रही मौत को देख रही है| खड़े होकर देखना इस लिये की शायद उनकी कमजोर टांगो में इतनी ताकत नही बची की वह मौत से भाग पाये| काफी प्रयास के बाद अभी गौशाला को देखने की फुर्सत किसी को नही है| सभी अधिकारी अपनी-अपनी बचाने में लगे है|
दरअसल नगर पालिका ने ठेका देकर नगर की आवास जानवरों को पकड़ाकर एक समस्या का समाधान तो कर दिया| जिससे आमजनमानस को तो सड़क पर चलने में जो समस्या होती थी वह नही हो रही है| लेकिन उन बेजुबान गायों को काला-पानी से में खतरनाक सजा पालिका द्वारा दी जा रही है| कई बार समाचार प्रकाशित होने के बाद भी हालात कुछ जादा नही सुधरे और भूख और बीमारी से गाय व गौवंश दम तोड़ रहे है|
जिंदा गौवंश को खा गये कुत्ते
गौसदन की दीवार टूटी होने से उसमे बीते दिन कुत्ते दाखिल हो गये और उन्होंने एक गौवंश को अपना निबाला बना दिया| वही कई गायों को कुत्तों ने तब निशाना बनाया जब वह बीमारी के कारण उठने और चलने से भी लाचार थी| कुत्ते उन्हें पीछे से खा गये| जिससे उनकी मौत हो गयी| वही कुछ गायों की कौआ आँखे निकाल ले गये| लेकिन पालिका अपना बचाव करने से बाज नही आ रही|
एसडीएम व प्रभारी ईओ के आदेश पर भी नही हो सका पोस्टमार्टम
शुक्रवार को धर्मपुर कटरी में एक गौवंश व दो गायों ने दम तोड़ दिया| जिसकी शिकायत ईओ पालिका व एसडीएम सदर अमित असेरी से की गयी| एसडीएम ने तत्काल बढ़पुर से पशुचिकित्साधिकारी पीके शर्मा को टीम के साथ गौसदन भेजा| लेंकिन मौके पर जाकर पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के औजार ना होने की बात कही और गौसदन मैनेजर प्रमोद श्रीवास्तव से गाय का पोस्टमार्टम के लिये पेट काटने को एक कसाई लाने को कहा जिस पर गौसदन मैनेजर प्रमोद श्रीवास्तव मौके से चले गये और दो घंटे तक लौट के वापस नही आये|
पशु चिकित्सक ने माना गायों को नही मिल रहा भर पेट चारा
एसडीएम सदर के निर्देश पर मौके पर आये बढ़पुर अस्पताल के पशुचिकित्सक पीके शर्मा ने जेएनआई को बताया की जो हालत गायों की है इससे यह साफ़ है की गायों को भर पेट चारा नही मिल रहा है| केबल इलाज कराने से गायों की हालत नही सुधरेगी| उन्हें चारा भी मिलना जरूरी है|
व्यवस्था ना सुधरी तो सोमबार को भूख हड़ताल करेगी नंदी सेना
शुक्रवार को गौसदन में नंदी संकल्प सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी अपने साथियों के साथ मौके पर गये| उनका मैनेजर व पशु चिकित्सक से विवाद भी हो गया| नंदी सेना ने चेतावनी दी है की यदि व्यवस्था रविवार तक व्यवस्था नही सुधरी तो चेयरमैंन आवास के निकट चौक पर भूख हड़ताल की जायेगी|
एसडीएम व कार्यवाहक ईओ अमित असेरी ने जेएनआई को बताया की व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये गये है| वह गौसदन खुद पंहुचेगें|