गैंगरेप पीड़िता को तीन दिन से टरका रही थी योगी की पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: एक तरफ योगी सरकार सूबे की जनता को महिलाओं की पूर्ण सुरक्षा देने का दंभ भर रही है| इसके साथ साथ एंटी रोमियों स्कोट का गठन कर महिलाओ के साथ होने वाले आपत्तिजनक कारनामो को रोकने का दावा करती है| बल्कि हकीकत हो यह है की योगी की पुलिस अपनी ही सरकार के फार्मूले और फरमान को पलीता लगा रही है| जिसका ताजा उदाहरण देखने को मिला जब एक महिला ने गाँव के ही तीन लोगो पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया| लेकिन पुलिस शिकायत के बाद भी तीन दिन से टरका रही है| एसपी से शिकायत करने पंहुची तो उनके कारिंदों ने उसे एसपी से मिलने तक नही दिया|

थाना कमालगंज के एक ग्राम निवासी महिला ने एसपी से की गयी शिकायत में कहा है की वह 26 नवम्बर को सुबह 7 बजे गोबर डालने गयी थी| जव वह जूनियर हाई स्कूल की दीवार के निकट पंहुची तो गाँव के ही दबंगो ने उसे दबोच लिया और उसके साथ अश्लीलता करने लगे| महिला ने दबंगो के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया| पीड़िता ने बताया की उसने थाने में शिकायत की लेकीन पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है| बुधवार को महिला ने एसपी से भेट करने का प्रयास किया तो कार्यालय के बाहर तैनात दरोगा और पुलिस कर्मियों ने उसे मिलने नही दिया| बाद में एसपी के आदेश के आदेश पर पुलिस हरकत में आयी| थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है |