गृह कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान निवासी 45 वर्षीय महिला शकुंतला देवी पत्नी नन्हे लाल शर्मा ने गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी और शव घर ले गये|

मृतका के पति नन्हे लाल शर्मा ने बताया कि उसका मेरी माँ सुदामा देवी से विवाद होता रहता था| बीती रात भी चारपाई को लेकर विवाद हुआ था| उसी बात से शकुंतला नाखुश थी| बुधवार को सुबह 9:30 बजे वह बिना खाना खाये मक्के के खेत पर चली गयी| नन्हे ने बताया कि वह पीछे से खाना लेकर गया तो वह खेत में नजर नही आयी| उसके बाद नन्हे कंपिल कायमगंज मार्ग पर बने अपने धुलाई सेंटर पर पहुँचा वहां भी पत्नी नजर नही आयी तो वह पुन: खेत पर आ गया | तभी उसकी नजर खेत की खाई पर बकैना के पेड़ पर पड़ी जिसमे उसकी पत्नी साड़ी के फंदे में फांसी पर झूल रही थी| नन्हे की पत्नी पत्नी की मौत वर्षो पहले हो गयी थी| शकुंतला से बीते 25 वर्षो पूर्व विवाह हुआ था| लेकिन उसके कोई संतान नही हुई| पहली पत्नी का एक पुत्र है| परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी और शव लेकर घर चले गये|

थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि उन्हें घटना के सम्बन्ध में कोई सूचना नही दी गयी| सूचना मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|