गृहमंत्री के क्षेत्र में आम आदमी असुरक्षित,सीएम को शर्म आनी चाहिए

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

लखनऊ:उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या से आहत है। उन्होंने योगी सरकार की पुलिस एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाए और कहा कि देश के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के चुनाव क्षेत्र में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में प्रदेश के अन्य हिस्सों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस तरह की जघन्य वारदातों पर मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कार सवार विवेक को रात लखनऊ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी न रोकने पर गोली मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। लखनऊ में एक आम शहरी का एनकाउंटर कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस की वर्दी में गुंडों की फौज पाल रखी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस की वर्दी में गुंडों की फौज पाल रखी है। लखनऊ में कितनी बेरहमी से एक आम शहरी का एनकाउंटर कर दिया गया। प्रवचनकर्ता प्रधानमंत्री अब विवेक तिवारी के परिवार को क्या जवाब देंगे ? मामले को गंभीरता से लेते हुए राजबब्बर ने कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जांच करने और परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचा।
पुलिस कर्मियों को फांसी की मांग
मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, कांग्रेस नेता आरके त्रिपाठी, आशीष अवस्थी समेत अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कड़ी निंदा की और कहा कि प्रदेश में गुंडा राज है। पुलिस को किसी भी व्यक्ति को राज चलते मारने का हक नहीं है। वहीं, सपा नेता अरविंद सिंह, नगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम आदमी का अब सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के लिए फांसी की मांग की। कांग्रेसियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कैंडल लेकर धरना भी दिया।
गृहमंत्री राजनाथ ने लिया संज्ञान
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को फ़ोन कर विवेक तिवारी की पुलिस की गोली लगने से मौत मामले की जानकारी ली। योगी ने राजनाथ सिंह को आश्वस्त कराया कि जांच की जा रही है। निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई होगी। डीजीपी को भी गृहमंत्री ने फ़ोन कर कार्रवाई का ब्यौरा लिया।