गूगल भाईयों की हाजिर जबाबी से चकराये साक्षी महाराज

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) कस्बे के लोधी जन जागृति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में आये सांसद साक्षी महाराज का सामान दो गूगल भाईयों से हुआ| उनकी हाजिर जबाबी से साक्षी महाराज भी कौतुहल में पड़ गये| कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओ का सम्मान भी किया गया |

कस्बे के पुत्तुलाल गोमतीदेवी इंटर कालेज में वीरांगना आबंतीबाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज और सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने मंच साझा किया| उन्होंने मध्यप्रदेश के रैपुरा से आये 4 वर्षीय जुड़वाँ भाईयों सूर्यकान्त लोघी व शशिकान्त लोधी का उन्होंने सम्मान किया | उन्होंने दोनों भाईयों से जो भी पूंछा उसका उन्हें हाजिर जबाब मिला तो वह चकरा गये| उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में इस तरह की प्रतिभा नही है जो इतनी सी उम्र में इतनी हाजिर जबाबी करे|

उन्होंने आबंती बाई के जीवन पर चर्चा की| साथ ही साथ कहा की उनकी वीरता का लोहा अंग्रेज भी मानते थे| उन्होंने कहा की शहीदों के कारण ही हमे आजादी मिली| यह देश भगत सिंह,झांसी की रानी का है | कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटर में अच्छे अंक पाने वाले समाज के 83 बच्चो को सम्मानित किया गया| संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश लोधी, डॉ० विकास राजपूत, रामसेवक राजपूत आदि मौजूद रहे|