गुंजन भाजपा के नगर मंत्री मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:भाजपा ने भाजयुमो में सक्रिय रहे गुंजन अग्निहोत्री को संगठन में नगर मंत्री के पद पर मनोनयन किया है| जिससे उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है|
नगर के मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में फतेहगढ़ मंडल के अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान ने गुंजन अग्निहोत्री को फतेहगढ़ का मंत्री मनोनीत किया है| बीते दिन ही नगर अध्यक्ष ने कमेटी की घोषणा की थी| जिसमे मंत्री के दो पद व कोषाध्यक्ष का एक पद खाली था| गुंजन के नगर मंत्री मनोनीत होने पर उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है| भाजयुमो नेता शिवम दुबे,रानू दीक्षित, गौरव कटियार, सनी कटियार, आदित्य वाथम आदि अपने साथियों के साथ उनके घर पंहुचकर बधाई दी|